पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Constitution Consciousness Rally Being Taken Out For The Protection Of Entitlements Manoj

हकों की सुरक्षा के लिए निकाली जा रही संविधान चेतना रैली: मनोज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीपल्स पार्टी आॅफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) जिला इकाई कैथल द्वारा संविधान चेतना रैली अभियान के तहत एक सभा का आयोजन गांव खुराना में किया। पूरे देश में पीपल्स पार्टी आॅफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) 1 से 18 मार्च तक संविधान चेतना रैली निकाल रही है।

यह संविधान चेतना रैली मोटरसाइकिलों के माध्यम से निकाली जा रही है। इसी संदर्भ में कैथल में भी संविधान चेतना रैली निकाली जानी तय थी, लेकिन जिला प्रशासन कैथल ने इसकी अनुमति को कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया था जिसके बाद संविधान चेतना रैली को जिला कार्यकारिणी ने संविधान चेतना सभा के तौर पर आयोजित करने का फैसला लिया। इसी संदर्भ में गांव खुराना की रविदास धर्मशाला में एक सभा आयोजित की गई। सभा को मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज ने कहा कि देश में सत्तासीन पार्टियां जनता को मुख्य मुद्दों से हटाकर गैर जरूरी मुद्दों में उलझा रही हैं।

दूसरी तरफ से सरकार प्रदेश अध्यक्ष कांशीराम ने कहा कि संविधान चेतना रैली पिछड़े वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा हो सके। मौके पर प्रदेश महासचिव सुभाष जांगड़ा, रामकुमार चोपड़ा, रणधीर सिंह भौरिया, सूबे सिंह सरोहा, रामनिवास पठानिया, रामदास पठानिया, रवि, रघुबीर सिंह पठानिया, खुशीराम भुक्कल, सूबे सिंह पठानिया, फकीर चंद पठानिया व धूफा राम आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...