- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Construction Of Canal Rest House Road Hangs For 6 Months
कैनाल रेस्ट हाउस रोड का निर्माण 6 माह से लटका शहरवासियों ने नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी
कैनाल रेस्ट हाउस रोड का निर्माण छह माह पहले शुरू हुआ था, लेकिन ये आज भी अधूरा है। सड़क के दोनों तरफ बड़े-बड़े पाइप रखे गए हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई भी कम हो गई है। अधूरे निर्माण की वजह से लोगों काे परेशानी हो रही है। गुस्साए लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर निर्माण पूरा करने की मांग की। चिराग सिंघल, सुधीर गर्ग, लवली चौहान, सुशील अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, ललित आर्य, नवीन कुमार ने बताया कि छह माह पहले सड़क तोड़ी गई थी। उस समय अधिकारियों को कहा गया था बीच में पाइप न डालें तो बेहतर होगा। उस वक्त अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी। निर्माणाधीन होने से सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण पर चलना मुश्किल हो रहा है। उनकी नजर में सड़क निर्माण बिना प्लानिंग शुरू हुआ। यही कारण है निर्माण अधर में है। जिस ठेकेदार ने ठेका लिया उसने भी निगम के खिलाफ कोर्ट में केस किया हुआ है। उसको भी 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है। उनकी प्रशासन से मांग है कि नुकसान की भरपाई अधिकारियों से की जाए। इस रास्ते से रोजाना हजारों लोग फाटक पार करते हैं। ये सभी परेशानी झेल रहे हैं। उनकी प्रशासन से मांग है कि सड़क निर्माण जल्द पूरा किया जाए, जिससे लोगों की परेशानी कम हो सके।
यमुनागर | कैनाल रेस्ट हाउस रोड की हालत व रखे गए पाइप।
यमुनानगर | कैनाल रेस्ट हाउस न बनने पर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते शहरवासी।