पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tohana News Haryana News Construction Of Model Town Roads Starts Two Lanes Will Be Built With 17 Lakhs

मॉडल टाउन की सड़कों का निर्माण शुरू,17 लाख से बनेंगी दो गलियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मॉडल टाउन वासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर परिषद द्वारा मॉडल टाउन की खस्ताहाल हो चुकी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल मॉडल टाउन की दो गलियों का निर्माण शुरू किया गया है। सड़कों का निर्माण होने राहगीरों को गड्ढों से निजात मिलेगी। यह निर्माण कार्य दो माह में पूरा कर लिया जाएगा।

17 लाख रुपये खर्च होंगे : नगर पार्षद रिंकू गर्ग ने बताया कि रेलवे रोड स्थित जोगी राम जैन की दुकान से लेकर जलघर की दीवार तक करीब एक हजार फुट के एरिया पर करीब 13 लाख रुपए खर्चा आएंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह एडवोकेट नंद लाल गर्ग के घर से लेकर गेट नंबर 5 तक के करीब 300 फुट एरिया पर करीब 4 लाख रुपए खर्च होंगे।

बरसात के समय नहीं हो रही थी पानी की निकासी


कॉलोनी निवासी उदित कुमार, राम कुमार, पंकज आदि ने बताया कि कॉलोनी की सड़कों पर बने गड्ढों से कॉलोनी वासी खासे परेशान हो रहे हैं। विशेषकर बरसात के दिनों में तो यहां पर तालाब का नजारा बन जाता है। जिससे सड़कों पर बने गड्ढों का पता ही नहीं चलता। हालांकि कॉलोनी वासी तो किसी तरह बच कर निकल जाते हैं क्योंकि उनका रोजाना का आना जाना रहता है इसलिए उन्हें पता रहता है कि सड़क पर कौन सी जगह पर गड्ढे हैं जबकि कभी कभार आने वाले राहगीर गड्ढों से चोटिल हो जाते हैं। कई जगह तो पानी का जमाव भी हो जाता है। जिससे आने जाने वाहनों से सड़क पर जमा पानी राहगीरों पर गिरने से झगड़े का अंदेशा बना रहता है।

मॉडल टाउन की सड़कों के निर्माण के लिए रोड़ा बिछाते हुए जेसीबी
खबरें और भी हैं...