- Hindi News
- National
- Kullan News Haryana News Construction Of Nanhedi Dharsul Road Hangs For 10 Months Anger Among People
नन्हेड़ी-धारसूल रोड का निर्माण 10 माह से लटका, लोगों में रोष
मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से बनाई जाने वाली नन्हेड़ी-धारसूल सड़क का निर्माण पत्थर डालने के बाद भी 10 महीने से बंद पड़ा है। रोड बनाने की मांग को लेकर धारसूल व नन्हेड़ी के ग्रामीण 13 मार्च को उप तहसील कार्यालय कुलां में किसान सभा के धरने में शामिल होकर विरोध जताएंगे। ग्रामीण जगसीर सिंह, सतवीर सिंह, अवतार सिंह, गमदूर सिंह, देवराज, कृष्ण कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर उनके खेत को रास्ता जाता है। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा एक साल पहले इस रोड़ की चौड़ाई 12 फुट से बढ़ा कर 18 फुट विस्तार करना शुरू किया गया था।
नन्हेड़ी-धारसूल सड़क बनाने वाले ठेकेदार को कई बार नोटिस भेजे जाने पर कोई जबाव नहीं दिया। अब ठेकेदार को अंतिम नोटिस भेजा है। यदि ठेकेदार ने जवाब नहीं दिया या रोड का काम शुरू नहीं किया तो उसका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा।\\\'\\\' -सुरेंद्र सिंह, एसडीओ, मार्केटिंग बोर्ड|