पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uchana News Haryana News Construction Work Of Old Rajbaha Road Started Now People Will Have Trouble

पुराना रजबाहा रोड का निर्माण कार्य शुरू, अब लोगों की परेशानी होगी दूर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुराना रजबाहा रोड पर कपास मंडी गेट से लेकर रेलवे के मालगोदाम तक बनने वाले रोड का निर्माण कार्य कई महीनों से रुका हुआ है। डिप्टी सीएम से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को किसान, वाहन चालक, काॅलोनी के लोग रुके हुए रोड के निर्माण कार्य को शुरू करने की मांग करते आ रहे हैं। रुका हुआ निर्माण कार्य अब शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। यहां पर मिट्टी, रोड़ा डालने के बाद तारकोल नहीं डाला जा रहा था। अब सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है।

रेलवे के मालगोदाम के पास से शुरू होकर कपास मंडी, शिवानिया स्कूल, बिजली निगम कार्यालय के पीछे से होते हुए हाइवे पर जाकर सड़क मिलती है। इस सड़क के निर्माण के बाद मंडी में आने-जाने वाले वाहन चालकों को फायदा होगा। पुराने बस स्टैंड से होकर वाहन चालक आते हैं तो जाम में फंसने का उन्हें डर रहता है। फसल के सीजन में वाहनों की संख्या बढ़ जाने से जाम की स्थिति अधिक होती है। इस रास्ते से किसान, वाहन चालक सीधे मंडी आ-जा सकेंगे। पुराने बस स्टैंड रोड से होकर उन्हें आना-जाना नहीं पड़ेगा।

वाहन चालकों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

कुलदीप, राजेंद्र, जगदीश, नरेश ने कहा कि कपास मंडी गेट से लेकर रेलवे मालगोदाम तक बनने वाली सड़क का निर्माण रुका हुआ था। आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सड़क का रुका हुआ काम शुरू होने से जल्दी इसके पूरा होने की उम्मीद हो गई है। सड़क बनने के बाद वाहन चालकों को फायदा होगा। सड़क का निर्माण न होने से यहां से वाहनों के आने-जाने के दौरान उड़ने वाली धूल-मिट्टी से राहगीर, काॅलोनी के लोग परेशान रहते थे।

सड़क निर्माण का काम जल्द होगा पूरा

डेढ़ करोड़ से सड़क का निर्माण हुआ है। कुछ काम जो अधूरा था, उसको शुरू कर दिया गया है। -अनूप लोहान, काॅन्ट्रेक्टर रजबाहा रोड

उचाना. रजबाहा रोड पर शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य।
खबरें और भी हैं...