पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टूटी दीवार को ठीक नहीं करा रहा ठेकेदार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरखौदा प्राइमरी स्कूल के साथ नगरपालिका कार्यालय बनाने के लिए ठेकेदार को करीब 5 करोड़ रुपए का टेंडर सौंपा हुआ है, जिसने पहले चरण में मिट्टी का भरत कराया था। इस दौरान मिट्टी की दबाव के कारण प्राइमरी स्कूल की चारदीवारी गिर गई। जिसे संबंधित कांट्रेक्ट ने अभी तक ठीक नहीं किया है। इसी टूटी दीवार के रास्ते वीरवार की सुबह जब प्रार्थना हो रही थी और राष्ट्रीयज्ञान हो रहा था तो अचानक करीब 3 दर्जन गौवंश के झुंड वहां पर पहुंच गया।

दौड़ते हुए गौवंश के झुंड को देखकर वहां पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद अध्यापकों ने बच्चों को गौवंश से बचाया और बाद में गौवंश को खदेड़ा। इस दौरान तीन बच्चे व एक महिला अध्यापक गिर भी गई थी। इस घटना से स्कूल में अफरा-तरफ मच गई। जिससे अध्यापकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अध्यापकों का कहना है कि दो महीने से अधिक समय दीवार गिराए हो चुका है, जिन्हे अभी तक नहीं बनाया गया। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी व एसडीएम को भी शिकायत दी गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वीरवार की सुबह करीब 20 गौवंश टूटी दीवार के रास्ते प्रार्थना सभा में आ गए, जिससे स्कूल में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में तीन बच्चे व एक महिला शिक्षक भी गिर गए थे। लेकिन किसी को चोट नहीं आई और ये हादसा टल गया। नगरपालिका कार्यालय का निर्माण करने वाले ठेकेदार को पहले भी दीवार बनाने के लिए अवगत कराया है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है, लेकिन पिछले काफी समय से कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जब से दीवार गिरी है तब से अब तक करीब 100 से ज्यादा पौधों को भी आवारा पशु नुकशान कर चुके हैं।

-अनिल कुमार, मुख्याध्यापक प्राईमरी स्कूल खरखौदा।

खरखौदा. स्कूल की गिरी हुई दीवार को दिखाते मुख्याध्यापक अनिल।
खबरें और भी हैं...