- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Controversy Over The Right Over Pressing The Pipeline
पाइप लाइन दबाने काे लेकर दाे पक्षाें में विवाद
जठलाना | अलाहर गांव में पंचायत की ओर से गंदे पानी की निकासी के लिए दबाई जा रही पाइप लाइन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 148, 149, 323 व 506 के तहत केस दर्ज किया है। अलाहर गांव निवासी बाबूद्दीन ने बताया कि पंचायत की ओर से गंदे पानी की निकासी के लिए उनके घर के पास पाइप लाइन दबाने का कार्य करवाया जा रहा है। मिस्त्री द्वारा यहां पर पाइन लाइन दबा दी गई थी। नौ फरवरी की दोपहर करीब दो बजे उनके पड़ोसी जमेरी, मोहम्मद, जिलाखान, सबीरा, मामू, सलामू, नवाब, लक्की, राहुल, सत्या व शहनाज ने उसके, उसकी माता रेशमा व पिता बाबूद्दीन के ऊपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।