कोरोना अलर्ट बसों को कर रहे सेनिटाइज
_photocaption_यमुनानगर| कोरोना वायरस को लेकर रोडवेज प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। वर्कशॉप से चलने पूर्व सभी बसों की सफाई व धुलाई होने लगी है वहीं, खासकर दिल्ली जाने वाली हर बस को सेनिटाइज किया जा रहा है। सभी बसों के लौटने पर भी प्रक्रिया दोहराई जा रही है। यही नहीं, बसों में कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी भी डिस्पले की जा रही है। हेडक्वार्टर से इस संबंध में सख्त निर्देश हैं। इसके बाद सफाई-धुलाई व सेनिटाइज करते बसों के नंबर व रूट शो करतीं फोटो-वीडियो प्रूफ के रूप में भेजे जा रहे हैं।*photocaption*