- Hindi News
- National
- Tosham News Haryana News Corona By Adopting Security Measures We Can Protect Others Along With Us Dr Jitendra
कोरोना: सुरक्षा उपाय अपनाकर हम अपने साथ दूसरों की भी कर सकते हैं रक्षा: डाॅ. जितेन्द्र
कोरोना वायरस के दृष्टिगत सुरक्षा के उपायों की पालना करके हम स्वयं की एवं दूसरों की भी रक्षा कर सकते हैं। खांसी एवं जुकाम होने की स्थिति में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
यह जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल के प्रभारी एवं एसएमओ डाॅ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस से बचने के लिए जो हिदायतें जारी की गई हैं। उसके अनुसार प्रत्येक व्यक्ति साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें, छींकने और खांसने के दौरान अपना मुंह ढकें। उन्होंने बताया कि हाथ स्पष्ट रूप से गंदे न हों, तब भी अपने हाथों को साबुन और पानी से साफ करें। उन्होंने कहा कि अस्वस्थ महसूस होने पर शीघ्र डॉक्टर से सम्पर्क स्थापित करें। एसएमओ डाॅ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि खांसी और बुखार होने कि स्थिति में किसी के सम्पर्क में न आएं। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। कच्चे, अधपके मांस के सेवन से बचे। कोरोना वायरस से सम्बन्धित सूचना के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भिवानी जिला का हेल्पलाइन नंबर 7027847102 है।