पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Corona Can Be Eliminated By Putting Incense Burner In Holika Dahan Shastri

होलिका दहन में हवन सामग्री डाल कर कोरोना को खत्म किया जा सकता है: शास्त्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी | होलिका दहन में कपूर व हवन सामग्री डाल कर कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है। यह बात एक विचार-एक सोच हरियाणा की शक्ति भाईचारा मंच की बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सदस्य सरोज शास्त्री ने कही। बैठक में मंच के संस्थापक सदस्य रमेश कुमार शास्त्री, डाॅ. कल्पना, कंचन, मूर्ति बिजारनिया, ईशा गर्ग, डाॅ. संध्या गर्ग, डाॅ. नीना, सरपंच निर्मला मित्ताथल, भीष्म सिवाच मित्ताथल, धर्मबीर नागर, गणेशीलाल वर्मा, रामनिवास शर्मा, पवन शर्मा, नीलम जून, अभिलाषा सिंह, चरखी दादरी से सुनीता सांगवान, इंदु, बीना सारसर, प्रियंवदा सारसर, विवेक राज, कोच सोमवीर शर्मा, दिल्ली से रेखा शर्मा, गुरुग्राम से भारती, पहलवान बिजेंद्र सिंह, जयपुर से राजबाला, गुड्डी लांग्यान, बीके सुनीता, अजमेर, जितेन्द्र धारीवाल व यतेन्द्र सारसर ने भी अपने विचार रखे। सभी सदस्यों ने कहा कि होलिका दहन भी एक बड़ा हवन है इसमें पूजा करने वाला कपूर और हवन सामग्री भारी मात्रा में डाली जाए तो पूरे वातावरण को शुद्ध कर देगा इस धुंए से कोरोना वायरस भी खत्म होगा और हवा में घुली हुई जहरीली गैस भी खत्म होगी।
खबरें और भी हैं...