- Hindi News
- National
- Kosli News Haryana News Corona Effect Association Sells Letter Of 8 Rupees Masks For 20 To 50
कोरोना इफेक्ट; 8 रुपए का मास्क 20 से 50 में बेच रहे, एसोसिएशन ने लिखा पत्र
{कोई कैमिस्ट 10 रुपए से ज्यादा न ले
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच फेस मास्क का टोटा पड़ रहा है। हालांकि बड़े शहरों की तरह रेवाड़ी में अभी मास्क की उतने स्तर पर बेशक डिमांड नहीं है, मगर फिर भी बहुत से मेडिकल स्टोर पर मास्क मिल ही नहीं रहे। कई कैमिस्टों और मेडिकल स्टोर संचालकों ने मुनाफाखोरी भी शुरू कर दी है। 5-10 रुपए का मास्क 20 रुपए कीमत में बेचा जा रहा है। 10-15 रुपए कीमत के ही काले रंग के मास्क के भी 50 रुपए तक मांग रहे हैं। वहीं फेस मास्क के साथ ही बाजार में हैंड सेनिटाइजर की भी बिक्री बढ़नी शुरू हो गई है।
मेडिकल स्टोर संचालकों ने बाहर सेनिटाइजर उपलब्ध होने की सूचना चस्पा करनी शुरू कर दी है। ये भी अपने आप में पहली बार हो रहा है, जबकि मास्क और हैंड सेनिटाइजर की डिमांड इतनी नहीं रही है। मुनाफाखोरी का खेल इसमें भी चल पड़ा है। प्रिंट रेट से भी ज्यादा कीमत में सेनिटाइजर बेचे जा रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कैमिस्ट एसोसिएशन ने भरोसा दिलाया है कि वे इस महावारी के समय मुनाफाखोरी ना करते हुए सस्ती दरों में मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध कराएंगे।
कोरोना के बारे में सोशल मीडिया पर चल रहीं फेक न्यूज से रहें सावधान...
1. शराब पीने वालों को कोरोना नहीं होगा (फेक न्यूज) : वाट्सएप पर चल रहे मैसेज के अनुसार शराब पीने वालों पर कोरोना का असर नहीं होता। भास्कर ने कई डॉक्टरों से बात की, तो सभी ने इसे गलत बताया। डब्ल्यूएचओ ने कहीं ये नहीं लिखा कि शराब पीने से कोरोना से बचा जा सकता है।
सेनिटाइजर भी सस्ती दरों में बेचने का भरोसा दिलाया
मास्क के साथ ही सेनिटाइजर में भी अचानक ही मुनाफाखोरी शुरू हो गई। इसकी शिकायतें प्रशासन के पास भी पहुंची। इसी को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सुशील माही ने कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें एसोसिएशन से कहा कि मास्क और सेनिटाइजर उचित दामों पर ही बिकने चाहिए। इस पर एसोसिएशन की ओर से आश्वासन दिया गया कि सामान्य इस्तेमाल के मास्क के 10 रुपए से ज्यादा नहीं वसूले जाएंगे। इसके अलावा हैंड सेनिटाइजर भी प्रिंट रेट से कुछ फीसदी कम में ही दिए जाएंगे, उसकी अधिक कीमत नहीं वसूली जाएगी। जिला रेवाड़ी कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रधान अनिल दत्त शर्मा का कहना है कि हमने मास्क को 10 रुपए से अधिक कीमत में नहीं बेचने का भरोसा दिलाया है। सभी कैमिस्ट को पत्र भेजा गया है। कोरोना वायरस जैसी महावारी के समय सामाजिक दायित्व के लिए कैमिस्ट भी तैयार हैं।
कारोबार पर भी असर
{अंडे और चिकन की बिक्री में 20-30% तक गिरावट आई है।
{होटल संचालकों के अनुसार होटलों में बुकिंग पर भी 20% तक असर पड़ा। हालांकि धीरे-धीरे अब सब सामान्य भी हो रहा है।
प्रशासन की तैयारी
{सामान्य अस्पताल और कोसली अस्पताल में 20-20 बेड के स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।
{कैनाल रेस्ट हाउस में भी अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
{15 सदस्य रैपिड रिस्पोंस टीमें गठित की गई हैं, जो कि अवेयरनेस का काम करेंगी।
5. चीनी सामान में छिपा है ये वायरस (फेक न्यूज) : यह तेजी से वायरल हो रहा है कि चीनी सामानों में कोरोना वायरस है। भारत सरकार ने होली पर चीन से आए सामान नहीं खरीदने की अपील की है। हकीकत में केंद्र सरकार ने ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है।
4. अंडा, चिकन, मछली से होता है कोरोना (फेक न्यूज) : किसी भी सरकारी या निजी संस्था ने दावा नहीं किया है अंडा, मछली या चिकन खाने से कोरोना होता है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 5 मार्च को किए ट्वीट में कहा है कि मछली, अंडे और चिकन का कोरोना से लेना-देना नहीं है।
3. लहसुन से इसके इलाज का दावा (फेक न्यूज) : एक अन्य मैसेज में लहसुन से इसके इलाज का दावा किया जा रहा है, जबकि कोई भी एजेंसी ने ऐसा दावा नहीं किया है कि इसकी कोई दवा बाजार में आई है। इस बारे में डब्ल्यूएचओ के ट्वीट में कहा गया है कि यह फेक न्यूज है।
2. बाजार में आ गई है वायरस की दवा (फेक न्यूज) : इस मैसेज में कहा है कि होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एलबम 30 से नियंत्रित किया जा सकता है। भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि इस बात का सबूत नहीं है कि यह दवा खाने से कोरोना का इलाज हो सकता है।
रेवाड़ी में बचाव के लिए मास्क लगाए हुए युवती।
रेवाड़ी में मेडिकल स्टोर पर बिक रहे मास्क।
{वायरस की तरह मुनाफाखोरी भी फैल रही, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कैमिस्ट के साथ की बैठक