पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Corona Fear No Ventilator Facility In The Ward Nor Medicine

कोरोना का खौफ, वार्ड में न वेंटिलेटर की सुविधा, न दवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेशभर में कोरोना का लेकर खौफ का माहौल है। कोरोना वायरस को लेकर जिला अस्पताल में भी अलग से कोरोना वार्ड बना दिया है। अलग से चिकित्सकों की वार्ड में ड्यूटी भी लगा दी है, लेकिन अगर अस्पताल में कोरोना का कोई मरीज आता भी है तो उसे अस्पताल में दाखिल करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। ऐसे में मरीज को अस्पताल से चंडीगढ़ या फिर कल्पना चावला मेडिकल करनाल रेफर करना पड़ेगा।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बने कोरोना वार्ड में मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है। वार्ड में न तो वेंटिलेटर है और न ही दवाओं का स्टॉक है।चिकित्सक व स्टाफ कोरोना को लेकर पूर्ण तरह से सचेत है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लज्जा राम कई बार स्टाफ सदस्यों व चिकित्सकों की मीटिंग लेकर कोरोना संबंधी जानकारी दे चुके हैं। चिकित्सकों व स्टाफ सदस्यों को मरीज के साथ साथ खुद का ख्याल कैसे रखे टिप्स दे चुके हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लज्जा राम ने कहा कि जिला अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। मरीजों के लिए अलग से कोरोना वार्ड बनाया गया है। जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को भी कोरोना वायरस संबंधी जानकादी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस वायरस से बचने के लिए लोगों को खूद भी सचेत रहना होगा।

ये करें : जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. गौरव चावला ने कहा कि कोरोना से स्वयं व दूसरों की रक्षा के लिए सभी को साबुन से बार-बार बहते पानी में हाथ धोने चाहिए, बाहर आने-जाने पर हैंड वाश या सेनिटाइजर का प्रयोग करें, छींकते-खांसने के दौरान मुंह ढकें, प्रयोग के बाद टिशू को किसी बंद डिब्बे में फेंक दें और अस्वस्थ होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

ये न करें : खांसी और बुखार हो तो किसी के संपर्क में नहीं आएं, विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न जाएं, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकें, जीवित पशुओं के संपर्क में नहीं आए और कच्चे मांस के सेवन से बचें।
खबरें और भी हैं...