पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना: सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली की हुड़दंग उमंग पर भी कोरोना वायरस का साया छाया है। स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार भीड़ वाले इलाकों में बिना मास्क नहीं जाना है। चाइनीज व रसायनिक रंगों से दूरी रखते हुए हर्बल रंग प्रयोग करना सेहत के लिए सही हैं। रंग व पानी का प्रयोग नहीं करना। फूलों की होली खेलना एकदम सही है।

होली पर कई प्रकार के रंग बाजार में आते हैं। इनकी गुणवत्ता का कोई मानक तय नहीं होता। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया का कहना है कि कोरोना से डरने की नहीं सजग रहने की जरूरत है। इसलिए सलाह दी गई है कि जागरुकता ही बचाव है। जिले में ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने की तैयारियां पूरी हैं। सिविल अस्पताल सहित प्राथमिक और स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया है।

अफवाहों पर न दें ध्यान, रहें जागरूक|सिविल सर्जन का कहना है कि कोरोना वायरस इंफेक्शन है। जो कि खांसते और छींकने के दौरान एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। इसलिए कोरोना वायरस के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। लोगों को इससे डरना नहीं है। थोड़ी सजगता बरतने की जरूरत है। आमजन को व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। हाथों को समय-समय पर धोएं, लेकिन छींकते व खांसते वक्त मुंह पर कपड़ा जरूर रखें। हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते कहकर अभिवादन करें। थोड़ा अस्वस्थ महसूस होते ही चिकित्सक से संपर्क करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर न जाएं। जागरूक नागरिक का परिचय दें। इन दिनों सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किए जा रहे हैं।

डॉक्टरों की सलाह : चाइनीज रंगों से करें परहेज

चिकित्सक होली पर रंगों और पानी से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं। फूलों से होली खेलने का सुझाव दे रहे हैं। ये सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है। तापमान में पहले से ही गिरावट है। मौसम में ठंडक है। इसलिए पानी से परहेज करने का सुझाव दिया गया है। फूलों वाली होली अनुकूल है।
खबरें और भी हैं...