कोरोना : अंडा व चिकन व्यापार में अाई कमी
जठलाना | देश में कोरोना वायरस की दस्तक के कारण लाेगाें काे अंडा व चिकन के प्रति रुझान काफी कम हो गया है। जिससे पोल्ट्री फार्म व्यवसाय में भी कमी अाई है। पोल्ट्री फार्म मालिकों का कहना है कि इस वक्त अंडे का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। पोल्ट्री फार्म व्यवसाय से जुड़े दलबीर सांगवान ने बताया कि प्रतिदिन उनके पास 1900 ट्रे अंडे की होती है। उनके पोल्ट्री फार्म का अंडा दिल्ली व उत्तराखंड में सप्लाई होता है। वहीं अंडे की कीमत साढ़े चार रुपए थोक से ढाई रुपए रह गई है। पहले प्रतिदिन अंडे का उठाना होता था, लेकिन अब इसके उठाने में भी चार से पांच दिन का समय लग रहा है। क्योंकि मार्केट में खरीदार कम हैं। वहीं थोक में 70-80 रुपए किलाे बिकने वाला चिकन आज 40-50 रुपए किलाे बिक रहा है। उन्होंने बताया कि एक लाख बर्ड के पोल्ट्री फार्म मालिक को प्रतिदिन एक लाख 30 हजार रुपए नुकसान हो रहा है।