- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Corona39s Fear Roadways Drivers Operators Demand Sanitizer And Mask
कोरोना का भय: रोडवेज चालकों-परिचालकों ने की सेनिटाइजर व मास्क देने की मांग
प्रदेशभर में इन दिनों कोरोना का खौफ है। सरकार ने सभी सरकारी स्कूल कॉलेजों की छुट्टी के आदेश पारित कर दिए हैं।
वहीं चिकित्सक व स्टाफ की आगामी आदेशों तक छुट्टियां पहले ही कैंशल कर दी गई है। अब कोरोना को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने भी सतर्कता बरती है। शुक्रवार को अॉल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक से मिलकर उन्हें सेनिटाइजर व मास्क उपलब्ध कराने की मांग की।
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन प्रधान नवीन शर्मा, कैशियर नरेंद्र पांचाल, माया राम, अरुण अत्री, जरनैल सिंह ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी पूरा दिन बसों में सफर करते है। इस बीच उन्हें दिनभर में दो से तीन हजार लोगों से बातचीत करनी पड़ती है वहीं यात्रियों द्वारा दिए जाने वाले पैसों को छूना पड़ता है। ऐसे में उन्हें भी जागरुकता बरतने की जरूरत है। यूनियन ने महाप्रबंधक से जल्द से जल्द मास्क व सेनिटाइजर देने की मांग की है। रोडवेज महाप्रबंधक ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों को मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कर्मचारियों की मांग जायज है।
_photocaption_कुरुक्षेत्र | मास्क व सेनिटाइजर को लेकर मीटिंग करते हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के पदाधिकारी।*photocaption*