- Hindi News
- National
- Asandh News Haryana News Corporation Workers Protest After 7 Days To Replace 11 Thousand Volts Broken Wire
7 दिन बाद 11 हजार वोल्ट के टूटे तार को बदलने पहुंचने निगम कर्मियों का विरोध
राई | लिवासपुर की इंद्रा कॉलोनी में 11 हजार वोल्ट का तार पिछले 7 दिन से टूटा हुआ था। शुक्रवार को बिजली निगम के एसडीओ कृष्ण दलाल व जेई अश्वनी सिंह पुलिस टीम के साथ टूटे हुए नंगे तार की रिपेयर के लिए पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने एसडीओ की टीम का विरोध किया। महिलाओं ने कहा कि नंगे तार यहां हादसों की वजह बन रहे हैं। यदि केबल लगानी है तो ठीक है, वरना वे इस टूटे हुए नंगे तार को नहीं बदलने देंगे। इस पर केबल लगाने का काम शुरू कर दिया।
लिवासपुर की इंद्रा कॉलोनी में एक मकान की छत पर 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटा हुआ था। पिछले कई दिन से लोग इस टूटे हुए तार की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन बिजली निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। सोमवार को महिलाओं ने बिजली निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था और मंगलवार के अंक में दैनिक भास्कर ने उनकी इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को एसडीओ की टीम तार की रिपेयर के लिए पहुंची। जिसे ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया। इसके बाद एसडीओ कृष्ण दलाल पुलिस लेकर पहुंचे। महिलाओं ने पुलिस कर्मियों से भी कहा कि वो तार की रिपेयर नहीं करने देंगी। ग्रामीणों ने जिद्द की वजह से बिजली निगम मकान के उपर से केबल लगाने पर सहमत हो गया।