- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Councilor Met Dc Demand For Nc Elections In 15 Days
पार्षद डीसी से मिले, 15 दिन में नप चुनाव कराने की मांग
शहर की सरकार यानी नगर परिषद में पार्षदों की बगावत के कारण भाजपा समर्थित महिला प्रधान की कुर्सी गठन के 18 माह बाद ही चली गई थी लेकिन अब कोर्ट का स्टे हटने के बावजूद जिला प्रशासन नई प्रधान के लिए चुनाव नहीं करवा पाया। इसलिए बुधवार को पार्षदों ने एकत्र होकर डीसी को सौंपा और मांग की कि 15 दिन के भीतर महिला प्रधान के लिए चुनाव करवाए जाएं। शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षद राजेश गुज्जर, राजेंद्र कुमार, रीना सेठी, राजेश कुमार गोबिंद कांडा के नेतृत्व में लघु सचिवालय में एकत्र हुए। उन्होंने गोबिंद कांडा के नेतृत्व में डीसी आरसी बिढ़ान को 15 से ज्यादा पार्षदाें के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। विधायक गोपाल कांडा, नप प्रधान रणधीर सिंह ने ज्ञापन में कहा कि सिरसा नगर परिषद के अध्यक्ष का पद आपसी गतिरोध के कारण रिक्त पड़ा है इसे भरा जाना चाहिए।