- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Councilor Representative Residents Stopped Road Construction Work Due To Non Implementation Of Prescribed Rules
निर्धारित नियमों पर कार्य न करने पर पार्षद प्रतिनिधि काॅलोनी निवासियों ने रुकवाया रोड निर्माण का काम
सेक्टर-13 से लेकर सिटी रेलवे स्टेशन तक रोड का निर्माण निर्धारित नियमों के अनुसार न करने पर पर रविवार को पार्षद प्रतिनिधि व राजीव नगर कॉलोनीवासियों ने रोड निर्माण का कार्य रुकवा दिया। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य की जांच करवाने तथा निर्माण सामग्री के सैंपल भरने की मांग की। सूचना पर देर शाम बीएंडआर विभाग के एसडीओ व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। अधिकारी ने रोड को उखाड़कर दोबारा से रोड बनवाने का आश्वासन दिया।
बीएंडआर विभाग की तरफ से पिछले तीन दिनों से सेक्टर-13 से सिटी रेलवे स्टेशन तक रोड का निर्माण किया जा रहा है। रविवार दोपहर बाद वार्ड तीन के पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र पूनिया व रामनगर कालोनी के निवासी रोड निर्माण कर रहे कर्मचारियों के पास पहुंचे। नियमों के अनुसार रोड का निमार्ण न होने पर रोड के कार्य को रुकवा दिया।
सुरेंद्र पूनिया व अन्य लोगों ने आरोप लगाए कि सिटी स्टेशन तक बनने वाली सड़क की चौड़ाई ठेकेदार ने 10 मीटर रखी है लेकिन निर्माण आठ मीटर तक ही किया गया है, जो निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरी नहीं है। सड़क बनाने से पहले जो बैड तैयार किया जाता है वह भी तैयार नहीं किया गया।