पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Councilors Protest In The Meeting Held After 8 Months So Nap Prohibits The West User Charges In The City

8 माह बाद हुई मीटिंग में पार्षदों का विरोध, तो नप ने शहर में लगाई वेस्ट यूजर चार्जिज पर रोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आठ माह बाद नगर परिषद हाउस की मीटिंग सोमवार को हुई। मीटिंग में यूं तो कई मुद्दों पर हंगामा हुआ। नप अधिकारियों और ठेकेदारों की ओर से काम न करने को लेकर पार्षदों ने खूब आक्रोश जताया, लेकिन बाद में सभी एजेंडे सर्वसम्मति से पास हो गए। इससे पहले बजट की मीटिंग भी बिना किसी विरोध के पास हुई। पहले नप में बजट की, फिर बाद में हाउस की मीटिंग हुई। अध्यक्षता चेयरपर्सन उमा सुधा ने की। ऑपरेशन के बाद विधायक सुभाष सुधा भी पहुंचे।

वेस्ट यूजर चार्जिज पर रोक : मीटिंग में सभी पार्षदों ने नप की ओर से शहर में कूड़ा उठाने के बदले चार्जिज वसूलने का कड़ा विरोध जताया। बोले कि घरों पर यह चार्जिज नहीं होने चाहिएं। जबकि नप ने पहले यही कहा था कि टिपर सेवा के बदले चार्जिज नहीं लगेंगे। ये चार्जिज खत्म िकए जाएं। कमर्शियल बिल्डिंग या संस्थानों पर यह चार्जिज जारी रख सकते हैं। जिस पर विधायक सुधा ने बताया कि एनजीटी के आदेशों व सरकार के फैसले के अनुरूप ही चार्जिज तय किए गे। लेकिन यदि पार्षद नहीं चाहते हैं तो इस पर अगली मीटिंग में फैसला लिया जाएगा। तब तक अस्थाई तौर पर वेस्ट यूजर चार्जिज एकत्रित करने पर रोक लगाई है।

ठेकेदार नहीं करते काम तो होंगे ब्लैकलिस्ट : मीटिंग में विकास कार्यों को लेकर भी पार्षदों ने हंगामा किया। कहा कि ठेकेदार एक साल पहले अलॉट काम भी नहीं कर रहे। पार्षद सुदेश चौधरी तो पोस्टर लेकर पहुंची थी। सभी पार्षदों ने ठेकेदारों पर काम न करने के आरोप लगाए। जिस पर विधायक ने कहा कि जो ठेकेदार तय समय पर काम शुरू नहीं कर पाए, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है। इसकी सूची तैयार हो चुकी है। वहीं सुदेश ने कहा कि नप जो भी काम शुरू करती है, उसकी पार्षदों को सूचना तक नहीं होती।

खबरें और भी हैं...