- Hindi News
- National
- Loharu News Haryana News Councilors Should Accelerate Development Work Together Jagdish Chandra
मिल-जुलकर विकास कार्याें में तेजी लाएं पार्षद: जगदीश चंद्र
एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि सभी पार्षद आपस में मिलजुल कर लोहारू का विकास कराएं। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देकर नगर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दें। कूड़ा-करकट को सही जगह पर निस्तारित करें।
एसडीएम सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में नगरपालिका के पार्षदों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने पार्षदों से कहा कि सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाएं। विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। लोहारू शहर के जो कार्य लंबित हैं, उन्हें शीघ्र टेंडर लगवाकर शुरू करवाएं। उन्होंने पार्षदों से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग से बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाएं। होली की बधाई देते उन्होंने कहा कि वे आपसी मनमुटाव व भेदभाव को भुलाकर भाईचारे व अमन-शांति से होली के त्योहार को मनाएं।
पानी को बर्बाद न करें तथा पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान दें। इस मौके पर चेयरमैन दौलतराम सोलंकी, वाइस चेयरमैन कमल सैनी, पार्षद कन्हैयालाल जोशी, सोनू, बंटी तायल, राजेंद्र गुप्ता, मनोज, मुकेश, सुरेंद्र सैनी, अशोक कुमार आदि अनेक लोग मौजूद थे।