पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Court Building Building Condition Improved After A Long Time

लंबे समय बाद कोर्ट परिसर की बिल्डिंग की हालत सुधरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर |यमुनानगर-जगाधरी कोर्ट की खस्ताहाल बिल्डिंग की हालत लंबे समय बाद सुधरी है। यहां पर अब साफ सफाई दिखने लगी है। वहीं पेंट होने से बिल्डिंग की सूरत ही बदल गई। दो दिन पहले बिल्डिंग का निरीक्षण हाईकोर्ट की जस्टिस निर्मलजीत कौर ने किया था। बार रूम में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भी कहा था कि यहां की बिल्डिंग काफी अच्छी है। साफ सफाई बेहतर है। उधर, वकीलों का कहना है कि काफी समय बाद बिल्डिंग की हालत सुधरी है। पहले शौचालयों की हालत बेहद खराब थी, लेकिन अब यहां पर भी सुधार हुआ है। इसके साथ ही रंग रोगन होने से बिल्डिंग चमकने लगी है। वहीं सबसे बड़ी बात अब यहां पर सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। कोर्ट परिसर के एंट्री पॉइंट पर सुरक्षा कर्मी आने जाने वाले लोगों की चेकिंग करते हैं। इससे वकीलों से लेकर अन्य अधिकारी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं ।
खबरें और भी हैं...