पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माकपा ने दंगा पीड़ितों के लिए फंड इकट्ठा किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुलां | माकपा कार्यकर्ताओं की टीम ने कुलां बाजार में दिल्ली दंगा पीड़ितों की सहायता करने को लेकर फंड इकट्ठा करने का अभियान चलाया। टीम की अगुवाई कर रहे माकपा जिला सचिव जगतार सिंह ने बताया कि धर्म के नाम पर राजनीतिक पार्टियों के नेता जनता को बांट कर राजनीति चमकाने में लगे हैं। पिछले दिनों यह खूनी खेल दिल्ली में देखने को मिला। जिसमें आम नागरिक को जानमाल का भारी नुकसान उठाना पड़ा।सरकार ने उनकी मदद करने से अपना हाथ पीछे खींच लिया है। माकपा ने दंगा पीड़ितों की मदद करने को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जनता के बीच फंड इकट्ठा करने का अभियान चलाया है। कुलां बाजार में दुकानदारों ने पीड़ितों के लिए खुल कर सहयोग दिया।
खबरें और भी हैं...