- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Creations On Daughters In Moist Detail Of Rajiv Gandhi Women39s College
राजीव गांधी महिला कॉलेज के विस्तार व्याख्यान में बेटियों पर सुनाई रचनाओं ने की आंखें नम
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में हिंदी विभाग व महिला प्रकोष्ठ के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य स्वर्ण चंद की अध्यक्षता में तथा डॉ. अनीता बिबियान के निर्देशन में विस्तार व्याख्यान किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. मनोज भारत व विकास यशकीर्ति ने समाज में तथा संसार में महिलाओं के द्वारा जो विशेष उपलब्धियां अर्जित की गई उनके साथ-साथ महिलाओं के दैवीय गुणों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सृष्टि के प्रारंभ से लेकर आज के विकसित समाज तक महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और रहेगा।
कालखंड के अनुसार निश्चित रूप से समाज में महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन हुआ है जो समूचे विश्व के लिए आनंद व उल्लास का विषय है। इस अवसर पर उन्होंने अनेक कविताओं व मुक्तकों के माध्यम से नारी की स्थिति के साथ-साथ होली के पर्व से जुड़े अनेक दोहे में मुक्तक पेश कर छात्राओं व प्राध्यापकों को भावुक कर दिया। छात्राओं द्वारा भी स्वरचित दोहों का भावपूर्ण वाचन किया गया जिन्हें डॉ. मनोज भारत द्वारा संशोधित भी
किया गया।
कार्यकारी प्राचार्य स्वर्ण चंद ने अतिथियों, आयोजकों तथा छात्राओं को कहा कि निश्चित रूप से महिलाएं सृष्टि के विकास की दूरी है, यह सम्माननीय है मंच संचालक डॉ. भामा ने किया। इस अवसर पर प्रो. सुनीता महता, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. नीलम रोहिल्ला, प्रो. नविता, प्रो. जया, प्रो. मीनू आदि मौजूद रहे।