पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिवाड़ीखेड़ा में क्रिकेट महाकुंभ आज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चांग| रिवाड़ीखेड़ा के रणजी क्रिकेट खिलाड़ी अमित वशिष्ठ की यादगार में उनके पैतृक गांव रिवाड़ी खेड़ा में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन समस्त ग्रामवासियों द्वारा शहीद महाबीर सिंह गर्व. हाई स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता 15 मार्च तक चलेगी। अमित वशिष्ठ फाउंडेशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा धारेडू व जितेंद्र शर्मा रिवाड़ीखेड़ा ने बताया कि रणजी खिलाड़ी अमित वशिष्ठ ग्रामीण आंचल से उठकर उन्होंने इंडिया की टीम तक अपना सफर तय किया। लेकिन दुर्भाग्यवश उनका अप्रैल 2019 में उनका सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उनकी याद में रिवाड़ीखेड़ा में क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य है कि खिलाड़ियों को उनके मुकाम तक पहुंचाना व खिलाड़ियों में एक प्रकार से जागरूकता लाना। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार, द्वितीय 31 हजार, मैन ऑफ सीरिज 11 हजार रुपये रहेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ बवानीखेड़ा विधायक बिशंभर वाल्मीकि व भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ करेंगे।
खबरें और भी हैं...