पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Crisis Corona Crisis In Australia On Geeta Festival Too Celebration Can Be Averted

आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव पर भी छाया कोरोना का संकट, टल सकता है उत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व में गीता संदेशों के प्रचार के मकसद से कुरुक्षेत्र व देश से बाहर गीता उत्सव मनाने की परंपरा पिछले साल शुरू हुई थी। इस साल मार्च में आस्ट्रेलिया व अगस्त में कनाड़ा में गीता महोत्सव होना है। आस्ट्रेलिया में उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन देश दुनिया पर छाए कोरोना के खतरे के चलते अब आस्ट्रेलिया में भी गीता महोत्सव पर भी संकट छा गया है।

इसे स्थगित करने की तैयारी है, अभी अधिकारिक तौर पर फैसला नहीं हुआ है, लेकिन राजभवन और आस्ट्रेलिया में दूतावास व वहां उत्सव की तैयारियां संभाल रहे अधिकारी भी कोरोना को देखते हुए इसे रद्द करने के पक्ष में हैं। प्रदेश सरकार भी अधिकारिक तौर पर आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव को स्थगित करने का फैसला ले सकती है। इसके संकेत कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को भी मिल चुके हैं। क्योंकि 17 मार्च को ही केडीबी अधिकारियों को रवाना होना था, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई इंर्फोमेशन या गाइडलाइन नहीं मिली।

आस्ट्रेलिया में गीता उत्सव की तैयारियां हो चुकी हैं, लेकिन अब विश्वभर में कोरोना का खतरा छाया है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने तो इसे महामारी भी घोषित किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार सार्वजनिक समारोहों को रद्द कर रही है। ऐसे में गीता महोत्सव को भी स्थगित करने की तैयारी है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज न्यूजीलैंड जा चुके हैं। उन्हें वहीं से आस्ट्रेलिया जाना है, लेकिन अभी तक केडीबी को सरकार की तरफ से उत्सव को लेेकर कोई इंर्फोमेशन साझा नहीं की गई। वहीं शनिवार को राजभवन में इसे लेकर चर्चा हुई। केडीबी मानद सचिव के मुताबिक राजभवन भी कोरोना के खतरे को देखते हुए मौजूदा स्थिति में उत्सव को लेकर चर्चा हुई है। राजभवन भी इसे फिलहाल स्थगित करना चाहता है। आस्ट्रेलिया में भी काउंसलर जरनल से भी बातचीत हुई। उन्होंने ने भी कोरोना के चलते महोत्सव को पोस्टपोन करने का सुझाव दिया है। ज्यादा संभावना यही है कि कोरोना की वजह से गीता महोत्सव को आगे सरकाया जाएगा। अंतिम निर्णय प्रदेश सरकार लेगी। इस संबंध में सोमवार को ही कोई फैसला होगा।

21 से 24 तक गीता महोत्सव

बता दें कि इस साल दो देशों में गीता महोत्सव होना है। पहले आस्ट्रेलिया में तय किया गया। 21 से 24 मार्च तक आस्ट्रेलिया के सिडनी व कैनबरा में कार्यक्रम होने हैं। कैनबरा स्थित आस्ट्रेलियन पार्लियामेंट में भी गीता पर सेमिनार प्रस्तावित है। इसमें आस्ट्रेलिया के पीएम समेत कई सांसदों के भी शामिल होने की इंर्फोमेशन केडीबी व प्रदेश सरकार को मिल चुकी है। आस्ट्रेलिया में भी जियो गीता व आस्ट्रेलिया में हिंदूवादी संगठनों की मदद से गीता महोत्सव की तैयारी है, लेकिन भारत से छोटा दल ही जाता है। सरकारी खर्च पर केडीबी से तीन ही अधिकारियों को भेजा जाना है। इनमें मानद सचिव मदनमोहन छाबड़ा, सीईओ गगनदीप सिंह व एक सदस्य उपेंद्र सिंघल की तैयारी थी। वहीं 125 सदस्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के नेतृत्व में जिओ गीता व श्रीकृष्णा परिवार के तरफ से अपने खर्च पर जाते। प्रदेश सरकार की तरफ से सीएम मनोहरलाल व राज्यपाल सत्यदेव आर्य शामिल होते।
खबरें और भी हैं...