पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Crop Damaged Due To Rain Farmers Not Getting Insurance Are Worried

बारिश से खराब हुई फसल, बीमा न कराने वाले किसान परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले सप्ताह तीन दिन रुक रुक कर तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल गिर गई। खेतों में पानी भरे रहने और इसकी निकासी न होने से फसलें खराब हो रहीं हैं। जिन किसानों का बीमा है उनकी तो गिरदावरी होगी, लेकिकन सबसे ज्यादा समस्या उन किसानों को है जिन्होंने बीमा नहीं कराया है। इनक किसानों ने स्पेशल गिरदावरी की मांग अधिकारियों से की है।

क्षेत्र में फसल बीमा कराने वाले करीब 4950 किसानों ने नुकसान के लिए आवेदन किया है। िकसानों को तीन दिन के अंदर फसल खराब होने की सूचना देनी थी। सोमवार को अंतिम दिन फार्म जमा कराने के लिए लंबी कतार लगी रही। कृषि विभाग के अधिकारी के अनुसार किसान शाम पांच बजे तक फार्म जमा करा सकता है। जमा फार्म को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद बीमा कंपनी से टीम मौके का निरीक्षण करेगी।

मोई हुड्डा के किसानों ने बताया कि उन लोगों ने फसल बीमा नहीं कराया है। बारिश में उनकी भी फसल खराब हुई है। इसलिए उनकी फसल का मुअावजा दिलाने के लिए स्पेशल गिरदावरी कराई जाए।

2500 फार्म किए पोर्टल पर अपलोड: जमा फार्म को अानलाइन पोर्टल पर लोड करने के लिए कर्मचारियों की कमी अाड़े अा रही है। कृषि विभाग कार्यालय में इसके लिए तीन ऑपरेटर को लगाया गया है। सोमवार शाम तक करीब 2500 फार्म अपलोड िकए जा चुके हैं।

फसल खराब होने की सूचना 72 घंटे के अंदर देनी है। सोमवार को आवेदन जमा कराने का अंतिम दिन था। जो फार्म जमा हुए हैं, उन्हें ऑनलाइन लोड करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए और कर्मचारी की मांग एसडीएम से की गई है।

-राजेंद्र मेहरा, एसडीओ, कृषि विभाग, गोहाना।

गोहाना. फार्म जमा कराने के लिए किसानों की लगी कतार।
खबरें और भी हैं...