पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bilaspur News Haryana News Crop Loss Due To Rain And Hail Sought Compensation

बरसात व ओलावृष्टि से फसलाें काे नुकसान, मुअावजा मांगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर के जुड्डा शेखान, जुड्डा जट्टान, टेही, टेहा, पीरूवाला, छोटी पांबनी, बड़ी पांबनी, ज्ञानेवाला, मखौर, खेड़ा ब्राह्मण, मारवा खुर्द, चाहड़वाला, पैंसल, अंाबवाला, नवाशहर, मलिकपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों में शुक्रवार सुबह हुई ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं, सरसों, बरसीम, मक्का, टमाटर सहित सब्जी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। एसडीएम नवीन आहुजा व तहसीलदार तरुण सहोता ने पटवारी के साथ फसलों का जायजा लिया। जुड्डा शेखान में क्षेत्र के किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खराब हुई फसलों की तुरंत गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई। भाकियू के प्रधान काशीराम पीरूवाला, किसान सभा के प्रधान गुरभजन सिंह, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दलजीत सिंह बाजवा ने कहा बेमौसम बारिश व भारी ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल, सरसों की फसल, पशुओं का चारा, बरसीम पूरी तरह नष्ट हो गए। सरकार को स्पेशल गिरदावरी करवा कर किसानों को 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए। किसानों के बैंक कर्जे और बिजली बिल भी माफ किए जाएं। किसान नेता काशीराम व मंडी प्रधान दलजीत सिंह बाजवा ने कहा कि जिन किसानों की फसल का बीमा नहीं हुआ है उन्हें भी पूरा मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मखौर से सरपंच अजय कुमार, कर्मचंद, रमेश, अशोक, साहब, जोनी, जुड्डा शेखान से किसान अंग्रेज सिंह, साहब सिंह, सरदार मंगल सिंह, अमर सिंह, सुल्तान सिंह, मनोज कुमार, मानसिंह, जसपाल सिंह, सतबीर सिंह, रणवीर सिंह, बलवंत सिंह, भगवान सिंह, कुलवंत सिंह शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...