पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेज हवा के साथ हुई बरसात से फसलें बिछी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फसलों की गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग

ढांड | पिछले तीन दिन से क्षेत्र में हुई तेज हवा के साथ बारिश से गेहूं की फसलें बिछ गई हैं। इससे किसानों को नुकसान होगा। किसान ओम चंद, बहादुर सिंह, नफे सिंह, रोशन लाल, प्रेम सिंह, मांगे राम, सोहन लाल व अमरीक सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से एकाएक होने वाली बरसात किसानों के लिए किसी अभिशाप से कम साबित नहीं हो रही है। बरसात के कारण फसलें पूरी तरह से बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी है।

पकी फसलों पर दाना आने के साथ ही तेज हवाओं के कारण फसलें लगातार खेतों में नीचे गिर रही है जिससे फसलें खराब होने के साथ पैदावार भी प्रभावित होगी। किसानों ने बताया कि बीती रात जोरदार बरसात के साथ चली तेज हवाओं ने फसलों पर कहर बरपाया और खेतों में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है।

किसानों ने प्रदेश सरकार से बरसात व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की शीघ्र ही गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दे।
खबरें और भी हैं...