पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalayat News Haryana News Crowd Of Devotees Gathered For Holi Puja Shopping In The Market

होली पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बाजार में खूब हुई खरीदारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में गोगा माड़ी व न्यू माॅडल टाउन परिसर में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन से पहले नगर की महिलाओं ने पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। महिलाओं, युवाओं व बच्चों ने होलिका परिक्रमा कर मोली का धागा बांधकर परिवार में सुख-समृद्धि के लिए पुजा की महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि हिंदुओं के लिए होली का पौराणिक महत्व भी है। होलिका दहन के पश्चात आने वाला रंगों का त्याेहार दुलहंडी यानी फाग मनाया जाता है। हरियाणवी भाषा में इसे फाग के नाम से भी जाना जाता है। फाग के इस त्याेहार को हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं।

होलिका को था अग्नि नुकसान न पहुंचा सकने का वरदान: आचार्य रामप्रसाद के मुताबिक पुराणों के अनुसार दानव राज हिरण्यकश्यप ने जब देखा कि उसका पुत्र प्रह्लाद सिवाय विष्णु भगवान के किसी अन्य को नहीं मानता तो वह क्रोधित हो उठा और अंतत: उसने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया कि वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए, क्योंकि होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसे अग्नि नुकसान नहीं पहुंचा सकती। किन्तु हुआ, इसके ठीक विपरीत, होलिका जलकर भस्म हो गई और भक्त प्रह्लाद को कुछ भी नहीं हुआ। इसी घटना की याद में इस दिन होलिका दहन करने का विधान है। होली का पर्व संदेश देता है कि इसी प्रकार ईश्वर अपने अनन्य भक्तों की रक्षा के लिए सदा उपस्थित रहते हैं। होली की केवल यही नहीं बल्कि और भी कई कहानियां प्रचलित हैं।

खबरें और भी हैं...