पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News Csc Operators Demand The Government To Pay The Outstanding Work

सीएससी संचालकों ने सरकार से की कार्य की बकाया पेमेंट देने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के गांवों में चल रहे सीएससी सेंटर संचालकों को काफी समय से उनके द्वारा किए गए कामों की पेमेंट नहीं मिल रही है। वर्ष 2018 से उनकी पेमेंट बकाया है। इसे लेकर सीएससी संचालकों ने मीटिंग में फैसला लिया कि वह इस मामले काे लेकर गृहमंत्री से मिलेंगे।

सीएससी संचालक राजकुमार, मनोज कुमार, नवीन कुमार, अजय कुमार, जोगेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार ने बताया है कि सरकार ने सरसों की ऑनलाइन रिपोर्ट करने काे लेकर सीएससी संचालकों की जिम्मेदारी लगाई थी। उस समय उन्हें 10 रुपये प्रति एंट्री देने की आश्वासन दिया गया था। किसानों की ऑनलाइन रिपोर्ट भेजी, लेकिन उसकी पेमेंट भी नहीं की गई। 2 साल से 103 ग्रामीण सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारियों की भी उनकी पेमेंट नहीं मिली।

पुलिस को दी जिला कॉर्डिनेटर की शिकायत


सीएससी संचालक नवीन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि जिला कॉर्डिनेटर कनुज सांचला पर परेशान करने और उसे ब्लैक लिस्ट करने की धमकी दी जा रही है। वहीं अन्य संचालकों ने बताया है कि जब संचालक सभी संचालकों के सोशल मीडिया पर बनाए ग्रुप में पेमेंट की बात होती है तो वहां से रिमूव कर दिया जाता है।

हेड क्वार्टर के पास भेजा हैं मामला: सीटीएम


सीएससी संचालकों की पेमेंट का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में हेडक्वार्टर के पास बात की गई है। वहीं अगर कोई पेमेंट अटकी हुई है तो इस मामले की जांच करवाई जाएगी।\\\'\\\' - अनुभव मैहता, सीटीएम।

सीएससी संचालक मीटिंग करते हुए।
खबरें और भी हैं...