पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Csi Sent Notice To The Door To Door Agency For Not Getting The Work Done

सीएसआई ने डोर टू डोर एजेंसी को काम सही न होने पर भेजा नोटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैथल| डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन एजेंसी का काम एनजीटी के आदेशानुसार न होने से सीएसआई मोहन भारद्वाज ने नोटिस जारी किया है। भारद्वाज ने बताया कि घर-घर से कूड़ा कर्कट का निपटान सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। कई कर्मचारियों को काम से हटाया गया है। भारद्वाज ने बताया कि कई वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी डस्टबिन के पास कचरा डाल रहे हैं। जबकि कचरा सीधा डंपिंग यार्ड में भेजना चाहिए। इसके अलावा अब तक डंपिंग यार्ड में कचरे से खाद बनाने का काम भी आरंभ नहीं हो पाया है। भारद्वाज ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। एजेंसी को नोटिस जारी कर काम को सही तरीके से करने को कहा गया है। अगर काम में सुधार नहीं आया तो जुर्माना लगाया जाएगा।
खबरें और भी हैं...