पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rori News Haryana News Customer Meet Ceremony Organized In Alik Panchayat Building

अलीकां पंचायत भवन में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव अलीकां पंचायत भवन में बुधवार को सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा अलीकां द्वारा ग्राहक मिलन समारोह का आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रिय कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक आरडी बिश्नोई तथा वरिष्ठ प्रबंधक रमेश गुंबर ने ग्रामीणों को बैंक संबंधी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बैठक में उपस्थित उपभोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा, जीवन ज्योति, तथा अटल पेंशन के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा बैंक की जमा एवं ऋण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, साहब राम व अन्य ने भी विचार व्यक्त किए।

खबरें और भी हैं...