पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कटर से ताले काटे, पिस्तौल दिखा नकदी व शराब लूटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महम रोड िस्थत कथूरा गांव में शराब के ठेके के अंदर घुसने के लिए हथियारबंद तीन युवकों ने कटर से लोहे की चद्दर और ताले को काट दिया। आरोपी सेल्समैन से हथियार दिखाकर रुपए और शराब की बोतलें लूटकर गाड़ी से कथूरा गांव की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने आशीष निवासी कथूरा की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आशीष के अनुसार उसका कथूरा में शराब का ठेका है। राकेश निवासी हथवाला हाल जुलाना को ठेके पर बतौर सेल्समैन रख रखा है। जो रात को ठेके में ही सोता है। रात को किसी ने दरवाजा खटकाकर खिड़की खोलने के लिए कहा। जैसे ही खिड़की खोली तो बाहर तीन युवक खड़े हुए थे। आरोप है कि युवकों ने पिस्तौल दिखाकर कटर से ठेके की लोहे की चादर को काटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने अंदर लगे ताले को भी कटर से काट अंदर घुस गए। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर सेल्समेन से करीब 4000 रुपए, 10 पेटी अंग्रेजी शराब, 2 पेटी अध्धा लूटकर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर कथूरा गांव की तरफ फरार हो गए। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...