- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Da Aarepi Arrested With 18 Kg 200 Grams Of Hemp
18 किलो 200 ग्राम गांजा सहित दाे अाराेपी गिरफ्तार
सीआईए पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को गांजा तस्करी के मामले मे गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भूना के वार्ड नंबर 4 निवासी गैजा व गुरजीत उर्फ गीतू के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना भूना में मामला दर्ज कर लिया गया। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सीआईए प्रभारी जोगिन्द्र तालू ने बताया कि एएसआई रिछपाल पुलिस टीम के साथ भूना में कुलां रोड रतिया मोड पर वाहनों को चेक कर रहे थे। इसी दौरान भूना कि तरफ से आ रही एक कार को चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो चालक कार को वापिस मोड़ने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी मे बैठे दोनों लोगों को काबू कर लिया।
तलाशी में कार की सीट पर रखे एक कट्टे से 18 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एसआई कशमीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से सप्लायर के बारे में पता लगाया जाएगा।