पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सूरतिया में कमरे की छत गिरने से नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोड़ी| गांव सूरतिया में गत दिनों बारिश के दौरान कमरे की छत गिर गई गनीमत रही कि उस समय कमरे में कोई नहीं था इसलिए जानमाल की बचत रही।

बिंदर सिंह पुत्र दारा सिंह ने बताया कि इस दौरान उस कमरे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। उसने बताया कि वह साथ लगते कमरे में सोए हुए थे कि अचानक कमरे में लगी डाट की छत गिर गई जिससे वह घबराकर बाहर आंगन में आ गए और देखा कि वर्षों पुराने कमरे में डाट लगी छत गिरी पड़ी थी जिसमें लोहे का गाडर जर्जर हालत में था। इस कमरे में रखी पेटी, फ्रिज, बर्तन, गेहूं का ड्रम आदि सहित अन्य जरुरी सामान मलबे में दब गया जिसे बाद में बाहर निकाला। उसने बताया कि वह एक गरीब व्यक्ति हैं जो कि मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है लेकिन अब इस कमरे को दोबारा बनाने की उसके पास गुंजाइश नहीं इसलिए उसने जिला प्रशासन से सहयोग की उम्मीद रखते हुए मांग की है की उसे सहायता प्रदान की जाए ताकि वह अपने कमरे का दोबारा निर्माण करवा सके।
खबरें और भी हैं...