पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केयू की भाषण प्रतियोगिता में बेटियों ने मारी बाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग की ओर से सीनेट हॉल में वार्षिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें केयू के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में केयू के विभिन्न विभागों की बेटियां पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। विद्यार्थियों ने धर्म एवं आधुनिकता, संगम व विरोध और राजनीतिक प्रतिशोध विषयों पर विचार रखे। दूसरे चरण के विजेता 25 विद्यार्थियों के लिए 15 फरवरी को यूनिवर्सिटी के सीनेट हॉल में कार्यशाला हुई जिसमें पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की अंग्रेजी विभाध्यक्ष प्रो. दीप्ति एवं केयू अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दिनेश दधीचि ने भाषण कला को और अधिक प्रभावशाली बनाने के गुर सिखाए।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका जीजेयू हिसार के डीन मीडिया स्टडीज प्रो. विक्रम कौशिक, एनआईटी के पूर्व प्रोफेसर पीजे फिलिप एवं पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. गुरमीत सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बोटनी विभाग की तान्या ने पहला, गणित विभाग की डिंपल ने दूसरा और रसायन विभाग की रश्मि ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं विशेष पुरस्कार संस्कृत विभाग के छात्र धीरज, दर्शनशास्त्र विभाग के राहुल और तीसरा पुरस्कार शिक्षा विभाग की महक को दिया गया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा ने बताया कि विजेता छात्रों को इसी माह पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रो. मंजूषा शर्मा, प्रो. अनुरेखा शर्मा, प्रो. नीरा वर्मा और डॉ. हरदीप जोशी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र | केयू सीनेट हॉल में भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी।
खबरें और भी हैं...