पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसडीएम व तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीसी अजय कुमार ने शुक्रवार को तोशाम में एसडीएम, तहसील, पुलिस स्टेशन, उप खजाना, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय तथा मार्केट कमेटी कार्यालय का निरीक्षण किया।

डीसी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने कार्यालयों का रिकॉर्ड पूरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरकार द्वारा जनहित के कल्याणार्थ क्रियांवित की जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर मिले।

उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से जिन गांवों के किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं उसकी गिरदावरी करने के लिए संंबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा करवा रखा है, उसका मुआवजा संबंधित बीमा कंपनी द्वारा दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों को भी ओलावृष्टि को लेकर अपनी कार्रवाई करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डीसी कहा कि कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। अस्पतालों में दवाइयों का पूरा स्टॉक है। विभाग द्वारा इससे निपटने के लिए टीमें गठित की जा चुकी हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा की कोरोना वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है इसके लिए लोग सावधानी बरते। इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, तहसीलदार अशोक कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश कुमार, थाना प्रबंधक जयसिंह, मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिल्ला आदि उपस्थित थे।

डीसी ने जांचा रिकॉर्ड


डीसी अजय कुमार ने एसडीएम कार्यालय में कोर्ट केस, मोटर वाहन, चालक लाइसेंस, शस्त्र लाइसेंस आदि से संबंधित रिकॉर्ड चेक किया। उन्होंने ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किए जाने वाले जनहित से जुड़े कार्यों की भी पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तहसील कार्यालय में राजस्व रिकार्ड, कंप्यूटर शाखा, जमीन रजिस्ट्रेशन कक्ष तथा रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। डीसी ने अन्तोदय सरल केन्द्र का निरीक्षण किया और टोकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए की सरल केन्द्र के माध्यम से लोगांे को सभी प्रकार की सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिएं। उन्होंने पुलिस स्टेशन तोशाम में तफ्तीश कक्ष, लॉकअप रूम, रिकॉर्ड रूम व असला कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने उप खजाना कार्यालय में डबल लॉक कक्ष, रिकार्ड तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय व मार्केट कमेटी कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

तोशाम में कार्यालय निरीक्षण के दौरान संबंधितों दिशा-निर्देश देते डीसी अजय कुमार।
खबरें और भी हैं...