- Hindi News
- National
- Ratia News Haryana News Dead Body Of Youth Found Outside Liquor Contract In Hindalwala
हिंदालवाला में शराब ठेके के बाहर मिला युवक का शव
जमालपुर शेखां | गांव हिंदालवाला में शराब ठेके के सामने एक युवक संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। गांव हिंदालवाला निवासी कालिदास ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसका 24 वर्षीय बेटा लव कुमार गांव चंदड़कलां स्थित आईटीआई में पढ़ाई करता था। रोज की तरह बुधवार सुबह वे घर से आईटीआई गया था। टोहाना सदर थाना के एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक लव के पिता की शिकायत के बाद मृतक शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के कोई निशान नहीं है, बाकी अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आईं हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।