पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pai News Haryana News Death Of A Person By Burning In The Fire Of Holika Dahan

होलिका दहन की आग में झुलसने से व्यक्ति की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व पर गांव पिलनी में होलिका दहन में कूदकर 42 वर्षीय देवीदत्त ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि देवीदत्त होली पर्व पर शराब के नशे में था। झुलसे देवीदत्त को पहले सिविल अस्पताल कैथल और फिर पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए। पीजीआई में दाखिल होने के दो घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। देवीदत्त मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसका 15 वर्षीय बेटा है। छह महीने पहले ही नए मकान का निर्माण भी शुरू किया था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को पूजा पाठ के बाद होलिका दहन किया गया। जहां देवीदत्त भी मौजूद था और वह शराब के नशे जैसी हालत में दिख रहा था। होलिका दहन के बाद ग्रामीण अपने घरों के ओर लौट आए, लेकिन देवीदत्त वहीं खड़ा रहा, आसपास कुछ बच्चे भी खेल रहे थे। रात करीब आठ बजे बच्चे चिल्लाते हुए आए कि देवीदत्त को आग लग गई है। ग्रामीण दौड़ते हुए मौका पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। देवीदत्त की गर्दन आदि ज्यादा झुलस चुकी थी।

सूचना मिलने पर बयान लेने के लिए पुलिस अस्पताल में पहुंच गई थी। देवीदत्त 40 प्रतिशत झुलसा था और बोल पा रहा था। उसने बयान दिए थे कि वह भी होलिका दहन कर रहा था और कपड़ों में आग लगने से झुलस गया। मंगलवार को उसे सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया। जहां दो घंटे बाद ही देवीदत्त की मौत हो गई। बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
एएसआई रामनिवास, थाना पूंडरी।
खबरें और भी हैं...