वाद विवाद प्रतियोगिता हिंदू कॉलेज ने जीती
सोनीपत. सीआरए कॉलेज में महिला दिवस समारोह में मौजूद अतिथि।
सोनीपत | सीआरए कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया। महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित किए गए इस समारोह में राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल की प्रिंसिपल डॉ. सरोज मलिक ने मौजूदा दौर में महिलाओं की स्थिति पर चिंतन किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला अध्ययन केन्द्र खानपुर की निदेशक डॉ. डेजी नेहरा, व डॉ. शैफाली नागपाल ने इस दौरान सभी प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. नरेन्द्र सिंह खत्री ने की। महिला सशक्तिकरण में पुरुषों का योगदान सकारात्मक है विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें हिंदू कॉलेज ने पहला, राजकीय महाविद्यालय, सोनीपत की टीम ने दूसरा तथा हिंदू कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि जीवीएम आईटीएम को सांत्वना पुरस्कार मिला।