पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Keru News Haryana News Deepak Kumar Selected In National Instrument And Merit Scholarship List

दीपक कुमार का राष्ट्रीय साधन और योग्यता छात्रवृत्ति सूची में हुआ चयन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैरू| कैरू खंड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहानी की आठवीं कक्षा के छात्र दीपक कुमार का राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति सूची में चयन हुआ है।

कैरू खंड के छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य सुरेश जांगड़ा व स्टाफ ने छात्र को प्रात: कालीन सभा में सम्मानित किया। प्राचार्य सुरेश जांगड़ा ने छात्र दीपक को 500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा को पास करना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। भौतिक विज्ञान प्रवक्ता अनिल अरोड़ा ने बताया कि एससीईआरटी गुरुग्राम द्वारा आयोजित इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने पर छात्र दीपक को कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक हजार रुपये प्रतिमास की छात्रवृत्ति सरकार द्वारा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है। प्राचार्य सुरेश जांगड़ा ने शिक्षकों के साथ ही छात्र के माता-पिता की सराहना की। प्रवक्ता मनोज कुमार, धर्मेंद्र गोयत, संतोष, वनिता, बिन्नू, मीनू देवी, मीनावंती, कमलेश, हरविंद्र, सुमित्रा, मीनाक्षी व मंजु बाला ने छात्र दीपक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दीपक का राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति सूची में चयन होने पर लोहानी विद्यालय के प्राचार्य सुरेश जांगड़ा व स्टाफ।
खबरें और भी हैं...