- Hindi News
- National
- Babain News Haryana News Deepender Hooda Will Raise Voice Of Farmers And Poor People In Rajya Sabha Meva Singh
दीपेंद्र हुड्डा राज्यसभा में उठाएंगे किसान व गरीब वर्ग के लोगों की आवाज: मेवा सिंह
विधायक मेवा सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर आलाकमान ने एक सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा राज्यसभा में पहुंचकर गरीब, पिछड़ा वर्ग व किसानों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगेे। उन्होंने ये शब्द एक शादी समारोह में कहीं।उन्होंने कहा कि इससे पहले दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में किसानों व गरीब वर्ग के लोगों की हकों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि लाडवा हलके की जनता ही मेरा परिवार है और हलके की जनता के लिए वे 24 घंटे उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई बेमौसमी बरसात के कारण फसल पर ओलावृष्टि होने के कारण भारी नुकसान हुआ है लेकिन प्रदेश सरकार ने किसानों की खराब फसल की अभी तक कोई भी गिरदावरी नहीं हुई है लेेकिन प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की फसल की कोई भी गिरदावरी नहीं करवाई थी जिसे लेकर किसानों में भारी रोष है। मेवा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लाडवा हलके में भी जल्द गिरदावरी करवाएं ताकि किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा मिल सके। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रधान जयपाल पांचाल, पूर्व सरपंच दीपक मोरथला, संजीव भूखड़ी, भीम सिंह उमरी, राजेंद्र बेरथला, अनिल मरचेहड़ी, रामपाल सैनी, मामचंद प्रजापत व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाबैन | बाबैन में कार्यकर्ताओं के साथ लाडवा विधायक मेवा सिंह।