पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश में खराब हुई फसलों की गिरदावरी की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय किसान सभा ने बारिश व ओलावृष्टि में खराब हुई फसलों की गिरदावरी की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रोहताश नगूरां ने की। उन्होंने कहा कि किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा प्रति एकड़ 30 हजार रुपए दिया जाए। राज्य प्रधान फूल सिंह श्योकंद ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार बेमौसमी बारिश से पूरे प्रदेश में गेहूं, चना, सरसों का सब्जियों में भारी नुकसान हो रहा है और किसान कंपनियों के चक्कर काट-काट कर बार-बार परेशान हो रहे हैं।

जींद जिले के बारिश से जुलाना और सफीदों के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। किसान सभा 7 मार्च को प्रदर्शन करके इसकी गिरदावरी की मांग कर चुकी है। इस अवसर प्रधान आजाद सिंह, राजकुमार ललित खेड़ा, वीरेंद्र सिंह, सतीश ढिगाना, कर्ण सिंह निडाना, सुरेश, चांदरूप, सूरजमल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...