- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Demand For Herbal Dyes In The Market Avoiding Chemical Colors
बाजार में हर्बल रंगों की डिमांड, केमिकल रंगों से परहेज कर रहे लाेग
फाग पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजार में रंग, पिचकारियों व गुब्बारों की स्टॉलों की भरमार हैं। जहां पर तरह-तरह के रंग बेचे जा रहे हैं। इस बार हर्बल रंग काफी मात्रा में बिक रहे हैं। होली खेलते समय आंखों के अंदर रंग-गुलाल जाने का सबसे अधिक खतरा रहता है। आंखों में रंग जाने से जलन होना और लाल होना सामान्य बात है। हलकी क्वालिटी के रंग त्वचा व आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए हर्बल रंगों व अच्छी क्वालिटी के रंगों का ही प्रयोग करना चाहिए। हाे सके तो केवल तिलक लगाकर ही होली खेलें।
रंगों का प्रयोग करते समय ये रखें सावधानियां
{ रंगों में मेटल ऑक्साइड मिला होता है, जो बालों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए पहले नारियल या सरसों का तेल लगाए।
{ शरीर पर भी तेल लगा लें। जिससे रंग ज्यादा देर तक नहीं रहेगा।
{ कान, नाक, आंख के आसपास वैसलीन लगा लें, जिससे रंग त्वचा के अंदर न जा सके।
{ रंग, गुलाल से खेलने से पहले अपनी आंख के आसपास तेल या फिर मॉस्चराइजर लगा लें। इससे आपकी आंखों के आसपास की त्वचा नम हो जाएगी और साथ ही रंग आंखों के अंदर जाने के बजाय पलकों पर ही चिपक जाएगा।
अांखाें काे रगड़कर साफ न करें
होली खेलते समय रंग चले जाने पर आंखों को रगड़कर साफ न करें। इससे आंखों को काफी नुकसान पहुंच सकता है, साथ ही जलन भी पैदा हो सकती है। इसलिए अगर आंखों में रंग चला जाए तो इसे हाथों से रगड़े नहीं बल्कि किसी सूती कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें।\\\'\\\' -डॉ. विनोद शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ।
सुखे रंगों से न खेलें: फिजिशयन
होली पर्व पर सूखे रंग से होली खेलने से बचे। सूखा रंग हवा में मिलकर नाक और मुंह के जरिए शरीर के अंदर पहुंच जाता है। जो कि दमा और सांस जैसी बीमारियों को जन्म देता है। बालों में रंग लगने के बाद बाल झड़ने, रूसी जैसी कई समस्याएं हो सकती है।\\\'\\\' -डॉ. अंशुल सहगल, फिजिशयन।
केमिकल पहुंचा सकते हैं त्वचा व आंखों को नुकसान
केमिकल से बना रंग आंखों के अंदर जाने से रोशनी भी जा सकती है। इसलिए आखों और स्किन का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। केमिकल युक्त रंग त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। रंग लगने के बाद खुजली पड़ना, दाग आना और सूजन जैसी समस्याएं आती हैं। इसके अलावा स्किन कैंसर का भी खतरा बना रहता है।
हर्बल रंग की बिक्री ज्यादा
पुरानी सब्जी मंडी स्थित रंग विक्रेता राजेंद्र आहूजा व दीपक आहूजा ने बताया कि इस बार हर्बल रंगों की काफी डिमांड है। लोग अब अच्छी क्वालिटी के रंग लेने पर ही ध्यान दे रहे हैं। उनके पास भी ज्यादा तरह रंग हर्बल ही हैं। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
फतेहाबाद। फाग को लेकर रंग व अन्य सामान खरीदते लोग।