पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रादौर-बापौली मार्ग की मरम्मत की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रादौर | रादौर से बापौली सड़क मार्ग टूटकर गड्ढों मेंं तब्दील होता जा रहा है। इससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। अपनी समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मिले, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ जिस कारण ग्रामीणों में सरकार व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। गांव बापौली निवासी जसपाल सांगवान, जितेंद्र सांगवान, बलबीर, कर्मजीत, वीरेंद्र, रोहित शर्मा, राजीव व बलदेव ने बताया कि रादौर से बापौली सड़क टूटकर गड्ढों में बदल गया है। सड़क टूटने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द रादौर से बापौली जाने वाली सड़क मार्ग की मरम्मत कराई जाए।
खबरें और भी हैं...