पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Demand For Second Language Status In Punjab State

पंजाबी को प्रदेश में दूसरी भाषा का दर्जा देने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

असंध | नई अनाज मंडी में पंजाबी अध्यापक एवं भाषा कल्याण सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष करनैल चंद की अध्यक्षता में अध्यापकों ने प्रदेश में पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा लागू किए जाने को लेकर विधायक शमशेर सिंह गोगी में मुलाकात की। सोसायटी ने विधायक के सामने सरकार द्वारा पिछले पांच साल से पंजाबी अध्यापकों की लटकाई गई प्रमोशन का मुद्दा भी उठाया। विधायक शमशेर गोगी द्वारा हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा विधानसभा में पंजाबी भाषा का भाषा मुद्दा उठाया गया था। शमशेर सिंह गोगी ने कहा पंजाबी अध्यापकों ने पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा दर्जे को लेकर सही ढंग से अभी लागू नहीं किया है। प्रदेश में पंजाबी अध्यापकों के खाली पड़े पदों को भरने को लेकर मुलाकात की। इस दाैरान उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान गुरबाज सिंह, दविंद्र कौर, गुरप्रीत कौर, सर्वजीत, अमित, तरलोचन, अमनदीप जिला प्रधान पानीपत, कुल्दीप, हरजिंदर, गुरनाम, संदीप कौर, किरण, सिमरन उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...