पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Demand To Name Kanya School After Savitri Bai Phule

कन्या स्कूल का नाम सावित्री बाई फुले के नाम पर रखने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सोमवार को नेहरू पार्क के सामने सैनी धर्मशाला में देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले के परिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन से शिक्षा लेकर चलने का आह्वान किया।

दलित अधिकार मंच, जनसंघर्ष समिति, महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स एकेडमी, भिवानी सैन जागृति एवं जनकल्याण मंच के सदस्यों ने कार्यक्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के नाम करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर मौजूद लोगों ने अपनी सहमति जताई। इसके साथ ही इस दौरान सभी सदस्यों ने इस मांग को लेकर शीघ्र डीसी से भी मिलने का फैसला लिया है।

कामरेड ओमप्रकाश, अधिवक्ता कुलदीप शर्मा, दलबीर उमरा, सुखदेव पालवास, रामफल देशवाल ने शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने स्त्री अधिकारों व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने बताया कि वर्ष 1848 में देश में पहला कन्या स्कूल खोला। इस अवसर पर रणबीर भाटी, लाला सैनी, रामकुमार सैनी, रवि सैनी चांग, महेंद्र प्रजापत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...