- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News Demand To Put Lights On Railway Foot Overbridge
रेलवे फुट ओवरब्रिज पर लाइटें लगाने की मांग की
लाइटें न होने से लूट होने का डर बना रहता है
बहादुरगढ़ लाइनपार क्षेत्र व शहर को जाेड़ने के लिए रेलवे स्टेशन के साथ से बनाए गए रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर लंबे समय से लाइटें नहीं लग रही। जिसके कारण यहां पर आपराधिक वारदातें बढऩे की आशंका प्रबल बनी रहती है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों के अलावा पार्क में घूमने के लिए आने वाले सीनियर सिटीजन ने भी प्रशासन से इस ओवर ब्रिज पर लाइटें लगवाए जाने की आवाज उठाई है। बता दें कि कई साल पहले इस रेलवे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया था। तत्कालीन सांसद किशन सिंह सांगवान ने इसका उद्घाटन किया था। वैश्य काॅलेज संस्था के अथक प्रयासों से इस ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ था, क्योंकि फुट ओवर ब्रिज के न बनने से रेलवे लाइन क्रास करते समय हादसा होने का अंदेशा लगातार बना रहता था। एक छात्रा की भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी वहीं अन्य राहगीर भी जल्दबाजी के चक्कर में अपनी जान गवां चुके थे।
शुरू में एफओबी पर लगी थी लाइटें
एफओबी बनाए जाने की पूरजोर मांग की जाने लगी थी। इस मांग के पूरा होने के बाद लाइनपार क्षेत्र के लोगों की सीधी कनेक्टिविटी शहर से हो गई थी। राहगीरों को भी इससे काफी सुविधा मिली थी और रेलवे लाइन क्रास करने के झंझट से भी उन्हें छुटकारा मिल गया था। शुरुआती तौर पर तो इस एफओबी पर लाइटें भी लगाई गई थी। जिसके बाद रात के समय इस फुट ओवर ब्रिज पर दूधिया रोशनी रहती थी। जिससे यहां से आवागमन करने वाले लोगों को सहूलियत भी होती थी और किसी तरह की आपराधिक घटना होने का डर भी बहुत कम ही बना रहता था।