पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kullan News Haryana News Demand To Repair Broken Culvert On Dharsul Khurd Road In Ratatheh

रताथेह में धारसूल खुर्द रोड पर टूटी पुलिया की मरम्मत करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रताथेह में धारसूल खुर्द रोड पर टूटी पुलिया राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिया को ठीक करने की मांग की है। रताथेह से धारसूल खुर्द को जाने वाले मुख्य रोड पर तालाब के पास एक पुलिया बनी हुई है। यह पुलिया सड़क के बीच से टूट कर नीचे धंस गई है।

जिससे सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को इससे बाधा पैदा हो गई है। ग्रामीण मिट्ठू सिंह, जगतार सिंह, केवल सिंह, गुरजंट सिंह ने बताया कि रात के समय सड़क के बीच पुलिया में बने गड्ढे में बाइक सवारों के गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग से पुलिया की मरम्मत करने की मांग की है।

कुलां। रताथेह में धारसूल खुर्द रोड पर पुलिया टूटने से बना गड्ढ़ा।
खबरें और भी हैं...