- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Demand To Take Possession Of Ngc Canal Land Near Govindpura
गोविंदपुरा के समीप एनजीसी नहर की भूमि पर कब्जा हटाने की मांग
रानियां| खंड रानियां के गांव फि रोजाबाद से ढाणी 12 बुर्जी को जाने वाले रास्ते पर कुछ किसानों द्वारा नाजायज रूप से कब्जा किए जाने से गांव की ओर आने व जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे लेकर कुछ किसानों ने नहर के साथ लगते कच्चे रास्ते की पैमाइश करवाकर नाजायज कब्जा हटाने की मांग की है। इस बारे में ढाणी 12 बुर्जी फिरोजाबाद के भूपेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, मलकीत, अमरजीत, प्रवीण, सतीश कुमार ने बताया कि फिरोजाबाद से ढाणी 12 बुर्जी जाने के लिए नहर की 14 बुर्जी तक के कच्चे रास्ते पर कुछ किसानों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है जिसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को बरसात के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि यह रास्ता सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 30 फुट चौड़ा है, लेकिन इस मौके पर कुछ किसानों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने के बाद 10 फुट का ही रास्ता शेष बचा है जिसके कारण आपने सामने से गुजरने वाले वाहन चालकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। लोगों की मांग है कि नहरी विभाग की भूमि पर किया गया अवैध कब्जा हटवाया जाए ताकि राहगीर परेशान न हो।